तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, कहा- अपराधियों पर बिना किसी दबाव के करें कार्रवाई

तमिलनाडु। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने सोमवार को राज्य के आईएएस और आईपीएस अधिकारियों को कानून-व्यवस्था के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सख्त निर्देश दिए। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि किसी भी अपराधी के विरुद्ध बिना किसी भय या दबाव के कानून के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुख्यमंत्री विजय ने कहा, “चाहे अपराधी कितना भी प्रभावशाली या पहुंच वाला क्यों न हो, उसे कानून के अनुसार दंड मिलना चाहिए। किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप स्वीकार नहीं किया जाएगा, चाहे वह मैं स्वयं ही क्यों न रहूं।”

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि कानून का पालन पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक कार्रवाई पर किसी प्रकार का राजनीतिक या अन्य बाहरी दबाव नहीं होना चाहिए तथा अपराधी की पहचान, पद या प्रभाव नहीं, बल्कि कानून सर्वोपरि होना चाहिए।

मुख्यमंत्री के इस बयान को राज्य में सुशासन, निष्पक्ष प्रशासन और कानून के समान अनुपालन की दिशा में एक महत्वपूर्ण संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

ZahidMansori
Author: ZahidMansori

Fight against corruption's

Leave a Comment