ईरान/भारत। अयातुल्ला सैय्यद अली खामेनेई के राजकीय अंतिम संस्कार को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। ईरानी सूत्रों के अनुसार, अंतिम संस्कार और दफन से जुड़े कार्यक्रम 4 जुलाई से 9 जुलाई 2026 के बीच आयोजित किए जाएंगे। समारोह की शुरुआत तेहरान से होगी और अंतिम कार्यक्रम मशहद में संपन्न होगा।
भारत को इस समारोह में शामिल होने के लिए औपचारिक निमंत्रण भेजा गया था। नरेन्द्र मोदी को भी आमंत्रित किया गया, लेकिन उन्होंने स्वयं शामिल होने के बजाय भारत सरकार की ओर से दो प्रतिनिधियों को भेजने का निर्णय लिया है। लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन और पबित्रा मार्गेरिटा अंतिम संस्कार समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
बताया गया है कि मसूद पेजेश्कियान ने प्रधानमंत्री मोदी को व्यक्तिगत रूप से इस कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया था। राजनयिक सूत्रों के अनुसार, यह निमंत्रण भारत–ईरान संबंधों और राजनयिक शिष्टाचार के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
अंतिम संस्कार कार्यक्रम के तहत 4 से 6 जुलाई तक तेहरान में श्रद्धांजलि और जनाजे से जुड़े आयोजन होंगे। इसके बाद 7 जुलाई को क़ोम में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और 9 जुलाई को खामेनेई को उनके जन्मस्थान मशहद में दफनाया जाएगा।
ईरानी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, फरवरी 2026 में हुए संघर्ष के दौरान खामेनेई की मृत्यु हुई थी। बाद में मोजतबा अली खामेनेई को नया सर्वोच्च नेता घोषित किया गया।
Author: ZahidMansori
Fight against corruption's








