कोलकाता: झारखंड कांग्रेस नेत्री अंबा प्रसाद ने कोलकाता आगमन पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के संगठन महासचिव एवं राज्यसभा सांसद के.सी. वेणुगोपाल का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों तथा पार्टी से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की गई।
इस मौके पर एआईसीसी महासचिव एवं पश्चिम बंगाल प्रभारी गुलाम अहमद मीर, पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (डब्ल्यूबीपीसीसी) के अध्यक्ष शुभंकर सरकार सहित पश्चिम बंगाल कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नेताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर आपसी समन्वय एवं सक्रिय भागीदारी पर बल दिया।
Author: ZahidMansori
Fight against corruption's








