ईरान/तेहरान। ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के तहत छह दिनों तक चलने वाले सार्वजनिक श्रद्धांजलि समारोह की आधिकारिक शुरुआत शनिवार को राजधानी तेहरान स्थित ग्रैंड मोसल्ला में हुई। देशभर से हजारों की संख्या में लोग अपने प्रिय नेता को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए समारोह स्थल पर पहुंचे।
श्रद्धांजलि सभा के दौरान लाल बैनर और धार्मिक झंडे लिए बड़ी संख्या में शोकाकुल लोग ताबूत के आगमन का इंतजार करते दिखाई दिए। पूरे परिसर में गमगीन माहौल रहा और लोगों ने दिवंगत नेता की स्मृति में प्रार्थनाएं कीं। सुरक्षा व्यवस्था भी बेहद कड़ी रखी गई है ताकि समारोह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
ईरानी अधिकारियों के अनुसार, तेहरान में सार्वजनिक श्रद्धांजलि कार्यक्रम समाप्त होने के बाद अयातुल्ला अली खामेनेई की अंतिम यात्रा इराक में भी निकाली जाएगी, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। अंतिम संस्कार से जुड़े धार्मिक अनुष्ठान दोनों देशों में निर्धारित कार्यक्रमों के अनुसार संपन्न किए जाएंगे।
Author: ZahidMansori
Fight against corruption's








