पति की शराब की लत से परेशान पत्नी ने पेट्रोल डालकर लगाई आग, मौत के बाद हुआ सनसनीखेज खुलासा

उत्तर प्रदेश/फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां पति की शराब की लत से परेशान एक महिला ने कथित रूप से उस पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसे पति की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। घटना के बाद महिला ने पुलिस को गुमराह करने के लिए दावा किया कि नशे की हालत में बीड़ी जलाने के दौरान आग लग गई थी।

प्रारंभिक सूचना के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, लेकिन पूछताछ और साक्ष्यों के विश्लेषण में महिला की कहानी संदिग्ध पाई गई। गहन जांच के दौरान यह खुलासा हुआ कि महिला ने स्वयं पति को आग के हवाले किया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी महिला को न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

ZahidMansori
Author: ZahidMansori

Fight against corruption's

Leave a Comment