लद्दाख। लद्दाख के संवेदनशील प्राकृतिक और पर्यावरणीय क्षेत्रों में वाहन लेकर जाने वाले पर्यटकों पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है। प्रतिबंधित और इको-सेंसिटिव जोन में अवैध रूप से गाड़ियों के संचालन के मामलों में अब कानूनी कार्रवाई की जा रही है तथा भारी जुर्माना लगाया जा रहा है।
लद्दाख में हाल के दिनों में अवैध ‘ऑफ-रोडिंग’ की घटनाएं बढ़ी हैं। कई पर्यटक पर्यावरण की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील झीलों, नदियों और संरक्षित वन्यजीव क्षेत्रों में वाहन चला रहे थे, जिससे स्थानीय पारिस्थितिकी तंत्र को नुकसान पहुंचने की आशंका बढ़ गई थी।
इसी को देखते हुए उप-राज्यपाल वी.के. सक्सेना के निर्देश पर प्रशासन ने पहली बार नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई शुरू की है। प्रशासन का कहना है कि पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता की सुरक्षा के लिए ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
26 जून को लद्दाख के वन्यजीव विभाग ने कार्रवाई करते हुए चार वाहनों पर प्रति वाहन 50 हजार
Author: ZahidMansori
Fight against corruption's








