झारखंड/पाकुड़। अखिल भारतीय मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) पाकुड़ के तत्वावधान में पूर्व विधायक एवं संथाल परगना प्रभारी अकील अख्तर के निर्देश पर पाकुड़ प्रखंड की इलामी एवं झिकरहट्टी पश्चिमी पंचायत में संचालित SIR हेल्प डेस्क के माध्यम से आम नागरिकों को लगातार सहायता प्रदान की जा रही है।
हेल्प डेस्क पर बड़ी संख्या में लोगों के SIR प्रपत्र भरवाए गए। इसके साथ ही नागरिकों को आवश्यक दस्तावेजों, आवेदन प्रक्रिया तथा अन्य जरूरी औपचारिकताओं के संबंध में मार्गदर्शन एवं सहयोग भी उपलब्ध कराया गया।
इस दौरान उपस्थित AIMIM कार्यकर्ताओं ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए पूरी तत्परता के साथ प्रपत्र भरने की प्रक्रिया को सरल एवं सुगम बनाया, ताकि जानकारी के अभाव में किसी भी नागरिक को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।
पूर्व विधायक एवं संथाल परगना प्रभारी अकील अख्तर ने कहा कि AIMIM सदैव जनता की सेवा तथा उनके अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचकर उसकी हरसंभव सहायता करना भी है। इसी उद्देश्य के तहत विभिन्न पंचायतों में लगातार SIR हेल्प डेस्क संचालित किए जा रहे हैं, जिससे लोगों को समय पर आवश्यक सहयोग मिल सके।
उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से सेवा भाव के साथ जनता के बीच रहकर कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में भी पाकुड़ जिले की विभिन्न पंचायतों में SIR हेल्प डेस्क के माध्यम से नागरिकों को निःशुल्क सहायता उपलब्ध कराने का अभियान निरंतर जारी रहेगा।
Author: ZahidMansori
Fight against corruption's








