दुर्गापूजा को लेकर पाकुड़ पुलिस अलर्ट, सुरक्षा के लिए 12 क्यूआरटी टीमों की तैनाती

दुर्गापूजा को लेकर पाकुड़ पुलिस अलर्ट, सुरक्षा के लिए 12 क्यूआरटी टीमों की तैनाती

झारखण्ड/पाकुड़:- दुर्गापूजा (दशहरा) पर्व-2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पाकुड़ पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न मंदिरों, पूजा पंडालों, संवेदनशील स्थलों, धार्मिक स्थलों और प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों की तैनाती की गई है।

इसके अतिरिक्त, जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 12 त्वरित कार्रवाई दल (क्यूआरटी) गठित कर तैनात किए गए हैं। इन दलों को हेलमेट, लाठी, बॉडी प्रोटेक्टर और टीजी गन सहित आवश्यक सुरक्षा एवं दंगा-रोधी उपकरणों से लैस किया गया है। सभी क्यूआरटी को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए संबंधित थानों में तैयार अवस्था में रखा गया है।

सोशल मीडिया पर भी रहेगी निगरानी

पाकुड़ पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों की गतिविधियों तथा सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक सूचना या अशांति फैलाने की कोशिश पर समय रहते कार्रवाई की जा सके।

क्यूआरटी के जवानों को दिए गए आवश्यक निर्देश

विधि-व्यवस्था संधारण के लिए गठित सभी 12 क्यूआरटी के पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ-साथ ड्यूटी पर प्रतिनियुक्त जवानों, गृह रक्षकों और चौकीदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

निर्देश के अनुसार, सभी क्यूआरटी को अपने निर्धारित प्रतिनियुक्ति स्थल पर सुरक्षा एवं दंगा-रोधी उपकरणों के साथ मुस्तैद रहना होगा। प्रत्येक क्यूआरटी के पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी अपने दल के साथ हर दो घंटे पर स्थिति की रिपोर्ट और तस्वीरें निर्धारित व्हाट्सऐप समूह में साझा करेंगे।

साथ ही, थाना एवं ओपी प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि पुलिस अधीक्षक, पाकुड़ की अनुमति के बिना किसी भी परिस्थिति में क्यूआरटी के निर्धारित बल की संख्या में बदलाव नहीं किया जाएगा। वहीं, क्यूआरटी प्रभारियों को संबंधित थाना या ओपी प्रभारी की अनुमति के बिना अपने निर्धारित तैनाती स्थल से नहीं हटने का निर्देश दिया गया है।

ड्यूटी में लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश

विधि-व्यवस्था ड्यूटी में प्रतिनियुक्त सभी पुलिसकर्मियों, गृह रक्षकों एवं चौकीदारों को पूरी मुस्तैदी और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का निर्देश दिया गया है।

पाकुड़ पुलिस का उद्देश्य दुर्गापूजा एवं दशहरा पर्व के दौरान जिले में शांति, सुरक्षा और आपसी सौहार्द बनाए रखना तथा आम नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है।

DCN News 24
Author: DCN News 24

Leave a Comment

लंबित सत्यापन और परिवादों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना एवं ओपी प्रभारियों को लंबित चरित्र सत्यापन, पासपोर्ट सत्यापन और परिवाद पत्रों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया। साथ ही सड़क सुरक्षा, आपातकालीन सहायता सेवा डायल-112 और साइबर अपराध से बचाव के प्रति आम लोगों को जागरू

लंबित सत्यापन और परिवादों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना एवं ओपी प्रभारियों को लंबित चरित्र सत्यापन, पासपोर्ट सत्यापन और परिवाद पत्रों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया। साथ ही सड़क सुरक्षा, आपातकालीन सहायता सेवा डायल-112 और साइबर अपराध से बचाव के प्रति आम लोगों को जागरू