उपायुक्त एवं एसपी ने दुर्गापूजा पंडालों का किया निरीक्षण, विधिवत पूजा-अर्चना कर खोला पट।

उपायुक्त एवं एसपी ने दुर्गापूजा पंडालों का किया निरीक्षण, विधिवत पूजा-अर्चना कर खोला पट।

श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन सतर्क, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील।

झारखण्ड/पाकुड़:- शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर उपायुक्त मेघा भारद्वाज एवं पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने पाकुड़ शहरी क्षेत्र स्थित सरस्वती पुस्तकालय और पाकुड़ रेलवे स्टेशन के दुर्गापूजा पंडालों का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने पंडालों में की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया और श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने नारियल फोड़कर तथा मां दुर्गा की आरती कर विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने दुर्गापूजा पंडालों का पट खोला। इस अवसर पर उन्होंने मां दुर्गा से जिलेवासियों के सुख, समृद्धि,आरोग्य एवं खुशहाली की कामना करते हुए सभी के कल्याण की प्रार्थना की।

दुर्गापूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं। पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रशासन विभिन्न स्तरों पर व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहा है।

जिला प्रशासन ने जिलेवासियों एवं सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे दुर्गापूजा का पावन पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। साथ ही आपसी भाईचारा, सामाजिक सद्भाव और पारस्परिक सम्मान बनाए रखें तथा विधि-व्यवस्था संधारण में प्रशासन का सहयोग करें।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी,जिला नजारत उप समाहर्ता,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पाकुड़ के अंचलाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी तथा दुर्गापूजा समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

DCN News 24
Author: DCN News 24

Leave a Comment

लंबित सत्यापन और परिवादों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना एवं ओपी प्रभारियों को लंबित चरित्र सत्यापन, पासपोर्ट सत्यापन और परिवाद पत्रों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया। साथ ही सड़क सुरक्षा, आपातकालीन सहायता सेवा डायल-112 और साइबर अपराध से बचाव के प्रति आम लोगों को जागरू