झारखंड/पाकुड़। बरहरवा-पाकुड़ मुख्य सड़क पर विक्रमपुर के समीप सोमवार को हुए एक सड़क हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब तेज गति से जा रही बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक चालक संतुलन खो बैठा, जिसके बाद वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्परता दिखाते हुए घायल को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया। इसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया गया।
मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त बाइक का पंजीकरण संख्या WB94 5740 है। समाचार लिखे जाने तक घायल युवक की पहचान नहीं हो सकी थी। साथ ही यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया था कि वह किस क्षेत्र का निवासी है।
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने सड़क पर सावधानीपूर्वक वाहन चलाने और निर्धारित गति सीमा का पालन करने की अपील की है।
Author: ZahidMansori
Fight against corruption's








