अखिलेश यादव ने निशिकांत दुबे को दिया 10 मिनट का अल्टीमेटम, पोस्ट न हटाने पर एफआईआर की चेतावनी

उत्तरप्रदेश/लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भारतीय जनता पार्टी के सांसद को अयोध्या चढ़ावा गड़बड़ी मामले के मुख्य आरोपी बताए जा रहे टिन्नू यादव से संबंधित सोशल मीडिया पोस्ट हटाने के लिए 10 मिनट का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय के भीतर पोस्ट नहीं हटाई गई तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

अखिलेश यादव ने कहा कि सोशल मीडिया पर बिना तथ्यों की पुष्टि किए किसी व्यक्ति या पूरे समाज की छवि खराब करना स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि जिन्होंने इस प्रकार की पोस्ट साझा की है, वे सार्वजनिक रूप से माफी मांगें।

सपा अध्यक्ष ने भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पार्टी सुनियोजित तरीके से पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) समाज को बदनाम करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह की राजनीति सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाती है और समाज में अनावश्यक विभाजन पैदा करती है।

उधर, अयोध्या चढ़ावा गड़बड़ी मामले की जांच कर रही पुलिस टिन्नू यादव को मुख्य आरोपी मान रही है और उसके खिलाफ कार्रवाई जारी है। हालांकि, टिन्नू यादव की पत्नी ने अपने पति को निर्दोष बताते हुए कहा है कि उन्हें साजिश के तहत इस मामले में फंसाया जा रहा है।
फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है। वहीं इस मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है।

ZahidMansori
Author: ZahidMansori

Fight against corruption's

Leave a Comment