प्रदर्शनकारी प्रतिनिधिमंडल से केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की वार्ता, धरना समाप्त करने की अपील

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रदर्शनकारी संगठन के प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई बैठक को सकारात्मक और सौहार्दपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों की ओर से पहली बार सरकार के साथ औपचारिक बातचीत का प्रस्ताव आया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच विस्तृत चर्चा हुई।

जेपी नड्डा ने बताया कि सोमवार सुबह लगभग 11:50 बजे से वार्ता का दौर शुरू हुआ। प्रारंभ में प्रतिनिधिमंडल के साथ मौखिक रूप से विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके पश्चात शाम लगभग चार बजे प्रदर्शनकारियों की ओर से अपनी मांगों से संबंधित एक लिखित ज्ञापन उन्हें सौंपा गया।

उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना है और प्रस्तुत ज्ञापन पर नियमानुसार विचार किया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री ने सभी प्रदर्शनकारियों से धरना-प्रदर्शन समाप्त करने तथा सामान्य स्थिति बहाल करने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संवाद के माध्यम से समस्याओं का समाधान निकालना लोकतांत्रिक व्यवस्था की सबसे प्रभावी प्रक्रिया है।

ZahidMansori
Author: ZahidMansori

Fight against corruption's

Leave a Comment