झारखण्ड/साहिबगंज(बरहरवा):-क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आम जनता के बीच सुरक्षा की भावना पैदा करने के उद्देश्य से साहिबगंज जिले के बरहरवा प्रखंड के अंतर्गत कोटालपोखर में पुलिस प्रशासन द्वारा एक भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च सोनाकर से शुरू होकर कोटालपोखर रहीम टांड़ तक मुख्य मार्गों से होते हुए गुजरा।
फ्लैग मार्च का नेतृत्व मुख्य रूप से बरहरवा पुलिस इंस्पेक्टर संतोष कुमार राणा और कोटालपोखर थाना प्रभारी पवन कुमार ने पुलिस बल के जवानों के साथ किया।
इस फ्लैग मार्च में पुलिस विभाग के सब-इंस्पेक्टर (पु०अ०नि०) और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (स०अ०नि०) भी मुख्य रूप से शामिल रहे:-पु०अ०नि० प्रदीप कुमार महतो,पु०अ०नि० गुलशन गौरव,स०अ०नि० हेमन्त कुमार यादव,स०अ०नि० मनोज कुमार मुर्मू,स०अ०नि० गुलनाज बेगम,स०अ०नि० मनोज कुमार मालवीय, स०अ०नि०विश्वनाथ बैठा,स०अ०नि० सुभाष कुमार दास, इस फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में शांति,सौहार्द और सुरक्षा का माहौल बनाए रखना है। मार्च के दौरान अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से संवाद किया और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की। पुलिस बल के इस मार्च से स्थानीय नागरिकों में सुरक्षा के प्रति विश्वास जागा है। संवादाता मुन्ना राजा








