झारखण्ड/साहिबगंज जिले के बरहरवा प्रखंड के अंतर्गत कोटालपोखर थाना क्षेत्र में आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में कोटालपोखर थाना प्रभारी पवन कुमार ने पुलिस बल (दलबल) के साथ मोहर्रम जुलूस के निर्धारित मार्ग का भौतिक सत्यापन व निरीक्षण किया।
थाना प्रभारी ने रहीमटांड़ से लेकर शांति चौक तक के पूरे रूट का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, जुलूस के संचालन, मोहर्रम के अखाड़े व जुलूस के भ्रमण और उसके शांतिपूर्ण समापन की रूपरेखा की बारीकी से समीक्षा की।
कमिटी के साथ बैठक और दिशा-निर्देश
रूट सत्यापन के दौरान थाना प्रभारी पवन कुमार ने मोहर्रम कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सरकार और प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइंस का पूरी तरह पालन किया जाए। उन्होंने अपील की कि सभी लोग आपसी भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण तरीके से मोहर्रम मनाएं और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें।
मौके पर मौजूद रहे कमिटी के पदाधिकारी
इस रूट सत्यापन और निरीक्षण के दौरान मोहर्रम कमेटी के मुख्य सदस्य व पदाधिकारी उपस्थित थे, जिनमें शामिल हैं:
अध्यक्ष शमीम मंसूरी,उपाध्यक्ष नसीम अख्तर,सचिव एमडी रशीद,उप सचिव इरफान राय,कोषाध्यक्ष अब्दुल कलाम,महामंत्री इसाक अली,खलीफा रहीम बख्श,
इसके अलावा मोहर्रम कमेटी के कई अन्य सक्रिय सदस्य और स्थानीय गणमान्य लोग भी इस मौके पर उपस्थित रहे। कमिटी ने भी प्रशासन को आश्वस्त किया कि जुलूस पूरी तरह अनुशासित और शांतिपूर्ण माहौल में निकाला जाएगा। संवादाता मुन्ना राज








