झारखंड/रांची। झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को झारखंड विधानसभा परिसर में राज्य के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय मन्नान मल्लिक के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दिवंगत नेता के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय मन्नान मल्लिक ने अपने सार्वजनिक जीवन में राज्य और समाज की सेवा के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिसे सदैव स्मरण किया जाएगा।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में राज्य सरकार के कई मंत्री, विधायक तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर दिवंगत नेता को अपनी श्रद्धांजलि दी। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने उनके योगदान को याद करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
श्रद्धांजलि सभा का वातावरण पूरी तरह शोकमय रहा। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा उनके आदर्शों और जनसेवा के प्रति समर्पण को नमन किया।
Author: ZahidMansori
Fight against corruption's








