झारखंड/पाकुड़। चेंगाडांगा पंचायत के वरिष्ठ AIMIM कार्यकर्ता समीर के अस्वस्थ होने की सूचना मिलने पर पूर्व विधायक एवं AIMIM संथाल परगना प्रभारी अकील अख्तर तथा युवा नेता अफीफ अमसल उनके आवास पहुंचे। दोनों नेताओं ने समीर का हालचाल जाना, उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। साथ ही उन्होंने परिजनों का हौसला बढ़ाते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर अकील अख्तर एवं अफीफ अमसल ने चेंगाडांगा पंचायत के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की। कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं एवं संगठन से जुड़े विषयों को उनके समक्ष रखा। दोनों नेताओं ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित स्तर पर उन्हें उठाकर समाधान कराने का भरोसा दिलाया।
पूर्व विधायक अकील अख्तर ने कहा कि AIMIM अपने कार्यकर्ताओं और आम जनता के सुख-दुख में सदैव उनके साथ खड़ी रहती है। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज सेवा और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य करना भी है।
इस दौरान पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रफीक अहमद, मोहम्मद महाफिजुर रहमान, सद्दाम शेख, हाफू शेख, अम्बर, मुशर्रफ हुसैन, प्रिंस मौलवी, कमरुल जमाल मिलबी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Author: ZahidMansori
Fight against corruption's








