कोटालपोखर पंचायत में 15वें वित्त आयोग से बने पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य से ग्रामीणों में खुशी की लहर

झारखंड/साहिबगंज/कोटालपोखर। कोटालपोखर पंचायत के वार्ड संख्या 06 में राधे कृष्ण मंदिर के समीप 15वें वित्त आयोग की राशि से पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य पूरा होने के बाद स्थानीय लोगों में हर्ष का माहौल है। निर्माण कार्य से न केवल मंदिर परिसर की सुंदरता बढ़ी है, बल्कि छठ घाट का स्वरूप भी और आकर्षक हो गया है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि वे वर्षों से इसी स्थान पर छठ पूजा करते आ रहे हैं। पहले बरसात और कीचड़ के कारण श्रद्धालुओं को काफी परेशानी होती थी, लेकिन अब पेवर ब्लॉक लग जाने से आवागमन सुगम हो गया है और पूजा-अर्चना में सुविधा मिली है। ग्रामीणों ने इस कार्य को जनहित में अत्यंत उपयोगी बताया।

इस कार्य को लेकर स्थानीय मुखिया सेरोफिना हेंब्रम की भी सराहना की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने लोगों की जरूरतों और भावनाओं को समझते हुए इस कार्य को प्राथमिकता दी। वहीं पंचायत समिति सदस्य रंजीत साहा ने कहा कि आस्था से जुड़े स्थलों का संरक्षण और स्थानीय लोगों की सुविधा को ध्यान में रखकर विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि आगे भी जनहित से जुड़े मुद्दों का आकलन कर आवश्यक कार्य कराए जाएंगे।

ZahidMansori
Author: ZahidMansori

Fight against corruption's

Leave a Comment