झारखंड/साहिबगंज/कोटालपोखर। कोटालपोखर निवासी गुलाम रब्बानी, स्वर्गीय हसन इमाम के पुत्र, मंगलवार को अपनी मां के साथ सऊदी अरब के लिए पवित्र उमरा यात्रा पर रवाना हुए। उनके प्रस्थान के अवसर पर क्षेत्र के लोगों, परिजनों एवं शुभचिंतकों ने फूल-मालाएं पहनाकर भावभीनी विदाई दी तथा उनकी सफल और सुरक्षित यात्रा के लिए दुआएं कीं।
विदाई समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने अल्लाह से दुआ की कि उनकी उमरा यात्रा कबूल हो, वे स्वस्थ एवं सकुशल अपने वतन लौटें तथा उनकी सभी इबादतें स्वीकार हों। इस मौके पर सभी ने उनके लिए अमन, खुशहाली और बरकत की कामना की।
उमरा के लिए रवाना होने से पूर्व गुलाम रब्बानी ने विदाई देने पहुंचे सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मक्का और मदीना की पवित्र सरज़मीं पर वे क्षेत्र, राज्य और देश की तरक्की, आपसी भाईचारे, अमन-चैन तथा सभी लोगों की खुशहाली के लिए विशेष दुआ करेंगे।
विदाई के दौरान माहौल भावुक होने के साथ-साथ आध्यात्मिक उल्लास से भी सराबोर रहा। उपस्थित लोगों ने गले लगाकर उन्हें शुभकामनाएं दीं और सुरक्षित वापसी की कामना करते हुए दुआओं के साथ रवाना किया।
Author: ZahidMansori
Fight against corruption's








