झारखंड/पाकुड़। सदर प्रखंड के पृथ्वीनगर पंचायत अंतर्गत पृथ्वीनगर गांव में बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग से प्रभावित परिवारों से शुक्रवार को युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बिलाल शेख के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता, राशन, वस्त्र तथा अन्य आवश्यक राहत सामग्री उपलब्ध कराई गई।
ज्ञात हो कि गत शनिवार को हुई इस भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के पांच मकान पूरी तरह जलकर राख हो गए थे। आग की चपेट में आने से घरों में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन, महत्वपूर्ण दस्तावेज तथा दैनिक उपयोग का समस्त सामान नष्ट हो गया, जिससे परिवारों के समक्ष गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है।
इस अवसर पर युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष बिलाल शेख ने कहा कि संकट की इस घड़ी में कांग्रेस परिवार पीड़ितों के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है। उन्होंने प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाते हुए कहा कि संगठन मानवीय संवेदनाओं के साथ राहत कार्य में लगातार सहयोग करता रहेगा।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष जलालुद्दीन शेख सहित नसीम आलम, रियाज शेख, जवान शेख, नूर इस्लाम, वहीदुर रहमान, अनुकूल शेख, सेंडू शेख, समैल शेख, सलमान शेख, जमाल शेख, जियाउल शेख (उर्फ चिमू), हबीबुर रहमान तथा अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। अंत में सभी ने ईश्वर से प्रभावित परिवारों को इस कठिन परिस्थिति से उबरने की शक्ति एवं साहस प्रदान करने की प्रार्थना की।








